Holi 2022: आंखों में चला जाए रंग तो तुरंत अपनाएं ये टिप्स, नहीं होगी इंफेक्शन

Holi 2022: आंखों में चला जाए रंग तो तुरंत अपनाएं ये टिप्स, नहीं होगी इंफेक्शन

रंगों के त्योहार होली में लोग एक-दूसरे के चेहरे पर गुलाल लगाकर बधाई देते हैं। मगर कई लोग रंग आंखों में चले जाने व इंफेक्शन होने के खतरे से होली खेलने से कतराते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस बात से डर रहे हैं तो आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं। ऐसे में आप आंखों में रंग जाने से बचा सकते हैं। इसके अलावा अगर आंखों में रंग चला भी जाए तो आप इसे आसानी से निकाल पाएंगे।

मॉइश्चराइजर लगाएं

होली खेलने से पहले ही चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगा लें। आप नारियल, जैतून या सरसों तेल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इससे आपकी आंखों के इर्द-गिर्द एक लेयर बन जाएगी। ऐसे में रंग आंखों के अंदर जाने की जगह पलकों व आंखों के नीचे ही चिपक जाएगा।

आंखों को रगड़ें नहीं

आंखों में होली का रंग जाने पर इसे रगड़ने से बचें। इससे आंखों में जलन, खुजली की समस्या हो सकती हैं। इसके लिए इसे सूती कपड़े की मदद से हल्के हाथों से साफ करें।

आई ड्रॉप डालें

आंखों में फंसा रंग निकालने के लिए आई ड्रॉप डालें। ये आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। इसकी 1-2 बूंदें आंखों में डालने से ही रंग तुरंत बाहर आ जाएगा।

गॉगल्स लगाकर खेलें होली

आंखों पर रंग जाने पर इसे साफ पानी से धोएं। इसके बाद आंखों में गुलाब जल की 2-3 बूंदें डालें। आप गॉगल्स लगाकर भी होली खेल सकते हैं। इससे आपको स्टाइलिश लुक मिलेगा और आंखें सुरक्षित रहेगी।

अगर मुंह और नाक में रंग चला जाए तो

अगर होली खेलते दौरान रंग मुंह या नाक में चला जाए तो तुरंत पानी से कुल्ला करें। अगर आपको उल्टी या चक्कर महसूस हो तो डॉक्टर सी सलाह लें। इसके अलावा कान से रंग निकालने के लिए सिर को टेढ़ा करके झटका दें। इससे कान में मौजूद रंग व पानी बाहर निकलने में मदद मिलेगी। आप कानों में 1-2 बूंदें गुनगुने सरसों तेल की भी डाल सकते हैं।

इस खास दिन पर ऐसे रखें सेहत का ख्याल और मनाएं हेल्दी होली

रंगों के त्योहार होली में लोग खूब मौज-मस्ती करते हैं। मगर होली खेलते दौरान और खानपान से जुड़ी कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। नहीं तो स्किन और सेहत को नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ खास टिप्स बताते हैं ताकि आप हेल्दी तरीके से होली मना सके।

शुगर व ऑयली चीजों पर रखें कंट्रोल

त्योहारों में तेल, शक्कर से बने पकवान खासतौर पर घर-घर में बनाएं जाते हैं। मगर इस दौरान सेहत का ध्यान रखते हुए इन चीजों को कम मात्रा में ही खाएं। खासतौर पर डायबिटीज व दिल के मरीजों के लिए ये चीजें हानिकारक हो सकती हैं। इसलिए आप अधिक मात्रा में मिठाई व ऑयली चीजें खाने से बचें। जो लोग पहले से दिल संबंधी बीमारियों से जूझ रहे हैं वे अधिक मात्रा में मिठाई व ऑयली चीजें खाने से बचें। इस दौरान व घर का बना हल्का-फुल्का खाना ही खाएं।

दवा खाना ना भूलें

अगर आपकी पहले से कोई दवाई चल रही हैं तो त्योहार की खुशी में उसे खाना ना भूलें। समय पर दवा लें और अधिक मात्रा में पानी व लिक्विड चीजों का सेवन करें। इससे शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकलने में मदद मिलेगी.

सिंथेटिक रंगों से बचें

होली में इस्तेमाल होने वाले सिंथेटिक रंगों में लेड आक्साइड, मरकरी सल्फाइड ब्रोमाइड, कापर सल्फेट आदि केमिकल होते हैं। इनके संपर्क में आने से आंखों की एलर्जी, त्वचा में खुजली व अन्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में होली खेलने के लिए हर्बल रंगों का ही इस्तेमाल करें।

एलर्जी के मरीज रहें सावधान

अगर आपको रंगों से या स्किन संबंधी एलर्जी हैं तो होली खेलने से बचें। इसके साथ ही रंग खेलने से पहले अपने पूरे शरीर पर नारियल या सरसों तेल लगाएं। इससे रंग आपकी स्किन पर चिपकेंगे नहीं और आप सुरक्षित रह सकेंगे।

अपने चोट-घाव को बचाएं

अगर आपको पहले से कोई चोट-घाव लगी हैं तो सावधान रहें। असल में, लंबे समय तक पानी से होली खेलने पर आपकी चोट गंभीर हो सकती है। इसके अलावा अपनी चोट या घाव पर पहले ही एंटीसेप्टिक लगाएं और ढक लें।

आंखों का रखें ध्यान

रंगों का आंखों में जाने का खतरा रहता है। इसलिए आंखों पर लेंस लगाकर होली ना खेलें।

भांग पीने की गलती ना करें

लोग होली में भांग पीकर एन्जॉय करते हैं। मगर इससे सिर में दर्द, चक्कर व अन्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए गलती से भी भांग ना पीएं।

पानी में भीगने से बचें

मौसम में अभी पूरी तरह से बदल नहीं आया है। ऐसे में होली खेलते दौरान ज्यादा पानी में भीगने से बचें। नहीं तो आपको सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार व अन्य मौसमी बीमारियां लग सकती हैं।

गुब्बारे वाली होली खेलने से बचें

कई लोग गुब्बारे वाली होली खेलते हैं। मगर इससे आंख पर चोट लगने का खतरा रहता है। ऐसे में आप इस होली गुब्बारों का इस्तेमाल करने से बचें।


Leave a Reply

Your email address will not be published.